फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को जारी की प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी की बैठक में उपस्थित न रहने और बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ना जिला कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया है। उनकी अनुपस्थिति को डीएम ने गंभीरता से लिया है, जिसके बाद उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम की बैठक से अक्सर अधिकारी गायब रहते हैं। कई बार तो डीएम को बताया जाता है कि साहब फील्ड में हैं, जिसके चलते उन्हें बैठक में भेजा गया है। अक्सर ऐसा भी होता है कि जिला स्तरीय अधिकारी से मिलने वाली जानकारी अपर्याप्त होती है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में जल संरक्षण को लेकर बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने की थी। इस बैठक में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहना था, लेकिन जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार बैठक से गायब थे। इसके बाद डीएम ने उनके उपस्थित न होने का कारण पूछा। पता करने पर जानकारी मिली कि वे बिना अनुमति के ही जिला मुख्यालय से बाहर गए हैं, जिस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें