फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जश्न मनाया। जिला कार्यालय रामपुर में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरे कार्यालय परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजते रहे।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह जीत वहां के गुंडाराज, भ्रष्टाचार और माफिया राज के अंत का संकेत है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती और जनविश्वास की जीत बताया।
विज्ञापन

नगर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।
मिलक की विधायक राजबाला ने कहा कि भाजपा दृढ़ता और संकल्प के साथ जनसेवा के कार्य जारी रखेगी। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने इस जीत को जनता के अटूट विश्वास और पार्टी नेतृत्व की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें