फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कॉमर्शियल गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। व्यावसायिक और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाल के दिनों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने व्यापार जगत की कमर तोड़ दी है। इससे होटल-रेस्टोरेंट और उद्योगों पर असर पड़ा है, जिससे खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ गई है और आम जनता की थाली महंगी हो रही है।
उन्होंने अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी वर्ग के हितों का हवाला देते हुए गैस सिलिंडर के दाम तत्काल कम करने की मांग की है। एसडीएम ने ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में धन्नूमल बंसल, सुदर्शन मदान और राजीव अग्रवाल प्रमुख थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें