फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के आरोप में लकड़ी ठेकेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद में पेड़ काटते समय 11 केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण करंट लगने से हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को लकड़ी ठेकेदार को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शाहबाद थानाक्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी किसान सिपट्टर सिंह ने अपने खेत में लगे पेड़ काटने का ठेका ग्राम बदे की मडैयान निवासी इकबाल दिया था। इसी की मेढ़ के बराबर में बालकराम प्रजापति का खेत है। जिसे ठेके पर भीतरगांव निवासी प्रताप सिंह को दिया है। 18 फरवरी को प्रताप सिंह के पुत्र हरपाल, मजदूर कमलवीर, राजकुमार, सुरेश खेत में काम कर रहे थे। इस बीच सुबह दस बजे लकड़ी ठेकेदार इकबाल ने लेबर से पेड़ कटवाने शुरु कर दिए। एक पेड़ बराबर से गुजर रही ट्यूबवेल की 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई थी। उस वक्त सप्लाई चालू थी। लाइन गिरते ही नीचे काम कर रहे हरपाल, कमलवीर, सुरेश और राजकुमार करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे। इनमें हरपाल और कमलवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, सुरेश और राजकुमार घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने हरपाल के पिता प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर इकबाल, सिपट्टर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, रविवार को पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने लकड़ी ठेकेदार इकबाल को बिलारी अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि लकड़ी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें