फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोप में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

22 फरवरी को कुछ बेरोजगार आगापुर स्थित एक कंपनी के दफ्तर में पहुंचे, जहां पर उन्होंने हंगामा किया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने यहां हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। साथ ही यहां से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई थी। बेरोजगार युवकों का आरोप था कि कंपनी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पचास से 75 हजार रुपये ठगे हैं। साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। साथ ही कई लोगों को बंधक भी बनाया है। पुलिस ने यहां से 17 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में कंपनी के संचालक सरफराज कुरैशी, अख्तर रजा, साबिर, अरशद, अख्तर, जावेद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, रविवार को सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में माजिद को आगापुर गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जबकि, पांच लोगों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें