फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आरोपियों को पकड़ने के लिए महिलाओं ने किया चौकी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। आरोपियों को पकड़ने के लिए महिलाओं ने खौद चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन

अजीमनगर क्षेत्र में सोमवार को युवक का शव बाग में लटका मिला था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया था। उसकी शिनाख्त खौद निवासी 27 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई थी। बुधवार को रंजीत के कातिलों को पकड़ने के लिए महिलाओं ने अजीमनगर थाने की खौद चौकी को घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा था। पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा, इस पर वे शांत होकर वापस चली गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें