बिलासपुर। चार दिन पूर्व गायब हुई एक छात्रा का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है,जिसके कारण छात्रा के परिजन परेशान हैं। परिजनों ने छात्रा को शीघ्र ही बरामद करने की मांग की है।
बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व उनकी पुत्री नगर में कोचिंग करने के लिए आई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने मामले की सूचना पहले ईसानगर चौकी पर पहुंच कर दी।
बाद में पुलिस ने उन्हें कोतवाली भेज दिया। उन्होंने पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि चार दिन बाद भी पुलिस उनकी पुत्री को नहीं खोज सकी है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद