रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक की महिला कर्मी ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है परिवार ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राधा रोड स्थित कॉलोनी निवासी किरन जिला सहकारी बैंक में कार्य करती थीं। महिला के पति की जनवरी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। महिला को जिला सहकारी बैंक में बतौर मृतक आश्रित नौकरी मिली थी। रविवार सुबह किरन ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव कमरे में लटका हुआ मिला। इससे परिवार के लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा और फिर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से किसी तरह का अभी कोई आरोप नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
-