फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज महिला के पति समेत चार लोगों के लिए रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पसियापुरा जनूबी निवासी हरि सिंह ने अपनी छोटी बहन बब्ली की शादी दिसंबर 2021 को पनवड़िया निवासी रोहित के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से विवाहिता के ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में एक कार और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। दस जून को बब्ली ने मायके वालों को फोन पर ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी थी।
आरोप है कि शनिवार देर शाम हरि सिंह को सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता के शव को देखा, तो उनके होश उड़ गए। गले पर निशान देख मायके वाले विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने हरि सिंह की तहरीर के आधार पर पति रोहित, राजो, भारत सिंह और संतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि विवाहिता की मौत पर मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे थे, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें