फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों पर प्रेस करने के दौरान महिला की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के मीरापुर-मीरगंज गांव में कपड़ों पर प्रेस करने के दौरान करंट लगने से महिला झुलस गई। उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया जा रहा था कि रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचकर रह गया है। शनिवार की सुबह शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत मीरापुर-मीरगंज में निसार मियां का परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम उसकी पत्नी हसीन जहां (50) घरेलू कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक प्रेस में करंट उतर आया जिसके चलते उसे जोरदार झटका लगा और चीख निकल गई। पजिरन चीख सुनकर उसके पास पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में तड़प रही थी। उसकी यह हालत देख परिजन ने शोर मचा दिया जिसके चलते पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने किसी तरह बिजली की मुख्य आपूर्ति लाइन काट दी जिसके बाद उसका तड़पना बंद हुआ लेकिन वह बुसुध हो चुकी थी। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाने लगे लेकिन अभी रास्ते में ही पहुंचे थे कि उसने दम तोड़ दिया। जिंदगी की आशा के चलते चिकित्सक के पास पहुंचे लेकिन उसने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन जब शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मचकर रह गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल हो था। शनिवार को महिला का शव गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें