फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत,पुजारी झुलसा

Tue, 19 Jun 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
वहीदन का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
 भोट बिजलीघर द्वारा दी गई विद्युतापर्ति के दौरान अचानक वोल्टेज बढने की बजह से करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और शिव मंदिर के पुजारी झुलस गए। 
भोट निवासी शौकत अली की पत्नी वहीदन (50)  सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर में काम कर रही थी।

अचानक बिजली के वोल्टेेज बढ़ गए। परिजनों के मुताबिक, वोल्टेज बढने पर वह चल रहे पंखे को बंद करने लगी। इस दौरान वह बिजली की चपेट में आ गई। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिव मंदिर के पुजारी भगत महेश कश्यप भी मंदिर में बिजली के पंखे को बंद कर रहे थे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह भी  घायल हो गए। भगत को भी लोग रामपुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा उनका उपचार चल रहा है। जबकि, बिजलीकर्मियों का कहना है कि   बिजली के हाई वोल्टेज ने   उपभोक्ताओं के अलावा    उनके बिजलीघर में भी नुकसान किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें