फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत      

Tue, 19 Jun 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर विलाप करते परिजन। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 दवा लेकर वापस घर लौट रहे पिता-पुत्र की आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई, जबकि दूसरी  बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   पटवाई थाना क्षेत्र के गांव चिकटी रामनगर निवासी पृथ्वी सिंह अपने पुत्र शिवराज के साथ अपनी दवा लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे।

चिकटी रामनगर की बाजार के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सामने से आती बाइक से जा टकराई। बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  बाइकों पर सवार लोग हवा मे उछल गए और दूर जाकर गिरे। हादसे के चंद मिनट बाद ही गंभीर रूप से घायल हुए पृथ्वी सिंह और उसके बेटे शिवराज सिंह ने  मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए।  सूचना पाकर पटवाई पुलिस और डायल 100 घटना स्थल पर पहुंच गई।  हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें