सैफनी। खरसौल गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित तौकीर खां ने गांव के चार लोगों पर अपनी पत्नी, बेटियों और पुत्रवधू से मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तौकीर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने झूठी शिकायत कर उसके बेटे को पुलिस से पकड़वा दिया था। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी, बेटियां और पुत्रवधू आरोपी पक्ष के पास कारण पूछने गईं। आरोप है कि इस बात पर आरोपी आगबबूला हो गया और अपने भाइयों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की और भाग गए। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने इसे पुरानी रंजिश से जुड़ा छोटा-मोटा विवाद बताया। सीओ देवकीनंदन का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद