फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने का आरोप

Fri, 13 Nov 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के गांव छितरिया जागीर में घर के बाहर खड़ी एक अर्टिगा कार में देर रात आग लगा दी गई। आग से कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित जुल्फिकार ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जुल्फिकार कुछ दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने गांव आए थे। आरोप है कि देर रात तीन लोगों ने उनकी कार में आग लगाई और मौके से भाग गए। घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें