फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरी बाइक सवार महिला, बस ने कुचला

Tue, 16 Jun 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। सीएचसी के सामने सोमवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला रजनी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस ने महिला को कुचल दिया। आननफानन महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बस चालक भाग गया।
विज्ञापन

करखेड़ा निवासी रजनी अपने पति राम प्रकाश के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रजनी सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रही निजी बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें