फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला खंती में गिरी, मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला उछलकर पानी से भरी खंती में डूब गई। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांस थम चुकी थी। हादसे में उनके तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे से गुस्साए परिजनों ने बिलासपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर फरीदपुर निवासी जलीस अहमद पत्नी फूलजहां (35) और तीन बच्चों के साथ सड़क का मझरा में रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह परिवार के साथ वापस घर लौट रहे थे। धनौरी चौराहा के आगे देवभूमि रेस्टोरेंट के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फूलजहां उछलकर सड़क किनारे भरे पानी में जा गिरीं। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। हादसे में उजैफा, इंशा उर्फ तैयबा और शान घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल अनुपम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। महिला और घायल बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने फूलजहां को मृत घोषित कर दिया। उजैफा और इंशा की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शान का भी उपचार किया गया।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। रात करीब 11 बजे बिलासपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर कोतवाल अनुपम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और कोई तहरीर भी नहीं दी। वह शव लेकर घर चले गए। शुक्रवार दोपहर मृतका को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
0000
हादसे में महिला की मौत हुई है। तीन बच्चे घायल हुए हैं। दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन ने हादसे की तहरीर देने और पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया, जिसके औपचारिकता पूरी करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। -सोनम सिंह, सीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें