मिलक (रामपुर)। मिलक-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम सिहारी के समीप बुधवार की रात को एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना भोट के किसरोल निवासी प्रेम अपनी चाची अमर देई (27) के साथ अपनी नानी के घर नगला उदई गया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक पर पीछे बैठी उसकी चाची उछल सड़क पर जा गिरी तथा सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजन की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद