फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल

Tue, 29 Sep 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम रामपुर-बरेली हाईवे पर मेंघानगला कदीम गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी मोहन स्वरूप सोमवार देर शाम अपनी पत्नी सुमन गंगवार (36) और आठ वर्षीय बेटे के साथ बाइक से रामपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि वह रामपुर-बरेली हाईवे पर मेंघानगला कदीम गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुमन गंगवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहन स्वरूप और आठ वर्षीय बेटे का उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है, जबकि उनके पति और आठ वर्षीय बेटे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें