फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छेड़खानी से बचने के लिए चलती कार से कूदी महिला

Mon, 27 Apr 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। शनिवार देर रात घर जाने के लिए कार में लिफ्ट लेकर निकली महिला के साथ कार सवारों ने छेड़खानी कर दी। छेड़खानी से घबराई महिला चलती कार से कूद गई, जिससे उसे चोटें आईं। इलाज के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ मुरादाबाद के एक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी का कार्य करती है। शनिवार शाम वह वहां से किसी काम से केमरी क्षेत्र स्थित अपने घर जाने के लिए निकली थी।
रात करीब 10:30 बजे वह केमरी पहुंची और गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद वह गांव जाने के लिए एक कार में बैठ गई। थोड़ी दूर जाने पर कार चालक ने तीन और लोगों को कार में बैठा लिया। महिला का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। गांव का रास्ता आने पर उसने कार रोकने को कहा, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। घबराकर महिला चलती कार से कूद गई, जिससे उसे चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें