फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। चार दिन पूर्व नहर किनारे उपले थाप रही एक महिला पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रविवार देर शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मालनखेड़ा निवासी लालता प्रसाद खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार को उन्होंने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी किशोरी देवी (59) गांव के बाहर नहर किनारे उपले थाप रही थीं, तभी मनौना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने गलत साइड से आकर उनकी पत्नी को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
गंभीर रूप से घायल पत्नी को वह इलाज के लिए ऊधमसिंह नगर के एक अस्पताल ले गए, मगर हालत चिंताजनक देख डाॅक्टर ने बरेली के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के बाद डाॅक्टर ने घर ले जाने की सलाह दी। रविवार देर शाम पत्नी की घर पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें