फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला घायल

Sun, 29 Jun 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। मानपुर स्थित गुरुद्वारे के पास शुक्रवार की देर रात दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में मुरादाबाद निवासी मोहम्मद आसिफ की मां घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी मोहम्मद आसिफ शुक्रवार की रात अपनी मां और भाई-बहन के साथ बाजपुर दोराहे की ओर से घर लौट रहे थे। मानपुर स्थित गुरुद्वारे के निकट उनकी कार की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही मोहम्मद आसिफ की मां भी घायल हो गईं। मोहम्मद आसिफ ने अन्य वाहन की मदद से घायल मां को बाजपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद ले गए। मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दे दी गई है। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें