फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सरयू यमुना एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Fri, 05 Jun 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरयू यमुना एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। सह यात्रियों की सूचना पर रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ। रामपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सुबह तड़के करीब दो बजे अमृतसर से जयनगर जा रही सरयू यमुना एक्सप्रेस में बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के गांव अम्मासहीन निवासी पिंकी अपने पति मंजीत साहनी के साथ यात्रा कर रही थीं। पिंकी सात माह की गर्भवती थीं। यात्रा के दौरान अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
पत्नी की हालत बिगड़ने पर मंजीत साहनी घबरा गए। सह यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद रामपुर स्टेशन को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही जीआरपी और आरपीएफ को भी जानकारी दी गई। इस बीच महिला ने ट्रेन में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन पहुंचने पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र अपनी टीम के साथ मेडिकल सहायता लेकर मौके पर पहुंचे। टीम में लईक अहमद, अंकित कुमार, विजय प्रकाश और हरिदेश कुमार शामिल रहे।
महिला आरक्षियों की मदद से जच्चा-बच्चा को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र ने बताया कि जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें