फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छज्जे पर सफाई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला

Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मकान के छज्जे पर सफाई कर रही महिला 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजन उसे बचाने में जुट गए। हालत में कुछ सुधार होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के समोदिया गांव निवासी मसरूर अहमद की पत्नी नगमा मकान की सफाई कर रही थीं। मकान के छज्जे के पास से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। सफाई के दौरान उनके हाथ में मौजूद फर्श साफ करने वाला वाइपर बिजली की लाइन से टकरा गया।
इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए घरेलू उपाय किए। इसके बाद हालत में कुछ सुधार होने पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत हरि दीपक यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के आसपास सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बिजली की लाइन के संपर्क में कोई वस्तु आने से करंट लगने का खतरा रहता है। ऐसे स्थानों पर बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें