फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन महीने में दो पत्नियों की आग में झुलसकर मौत

Wed, 21 Oct 2026 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। धनेली उत्तरी गांव में तीन महीने के भीतर एक ही व्यक्ति की दो पत्नियों की आग में झुलसकर मौत हो गई। पहली पत्नी की मौत के करीब तीन महीने बाद बुधवार को दूसरी पत्नी राजरानी (22) की भी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धनेली उत्तरी निवासी राजरानी ने बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी राजरानी की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी राजरानी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि राजरानी के पति मनोज की पहली पत्नी की भी करीब तीन महीने पहले आग में झुलसने से मौत हुई थी। पहली पत्नी की मौत के बाद मनोज ने करीब दो महीने पहले निपानिया गांव निवासी राजरानी से दूसरा विवाह किया था। दूसरी पत्नी की भी आग में झुलसकर मौत होने से मामला चर्चा में है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने फिलहाल कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार किया है।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें