फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने इस वजह से टाल दी सुनवाई, 30 मार्च दी अगली तारीख

Tue, 22 Mar 2022 07:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

सपा नेता आजम खां के बेटे और रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से नवनिवार्चित विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें गवाह के न पहुंचने के कारण सुनवाई टल दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के कद्दावर नेता आजम खां के बेटे और हाल ही में संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव में स्वार सीट से विधायक चुने गए अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके चलते इस मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गंज थाने में दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम, उनके पिता सपा नेता आजम खां और उनकी मां एवं पूर्व शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा आरोपी हैं। इस मामले में आरोप तय हो चुके हैं और तीनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


इसी मामले में मंगलवार को तारीख थी। जिसमें गवाह के न पहुंचने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें