फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में वादी की गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। इस दौरान मुकदमे के वादी ने कोर्ट में गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में 12 अगस्त को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाली रजिया ने आरोप लगाया कि आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान समेत कई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान मुकदमे की वादी रजिया ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें