फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फिजिकल कॉलेज के मैदान पर करेंगे सभा, स्वनिधि गलियारे का करेंगे उद्घाटन

Thu, 14 Mar 2024 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च कल रामपुर में होंगे। जिसके लिए आधिकारिक सूचना अभी जारी नहीं हुआ है, शुक्रवार आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। जिसमें रामपुर के विकास को एक हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

जिसमें सड़कें व पुल शामिल हैं। इसके ज्वालानगर में बने पीएम स्वनिधि गलियारे का भी उद्घाटन कर सकते हैं। लिहाजा, शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व शहर में चल रहीं विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ज्वालानगर में बने पीएम स्वनिधि गलियारे का निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके साथ अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता इमरान भी मौजूद थे। शहर विधायक ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर आ सकते हैं। जिसके बाद वह रामपुर में पूर्ण हो चुकी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ऐसे में उनके आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री का यह दौरा रामपुर के लिए अहम साबित होगा। रामपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, जिसके साथ ही देश में मोदी और प्रदेश में योगी का नारा बुलंद होगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति बहना योजना आदि ऐसी कई योजनाएं हैं, जो गरीबों के जीवन को परिवर्तित करने वाली साबित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की हलचल हुई तो जिला प्रशासनिक अधिकारियों का लखनऊ अधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेसिंग का दौर शुरू हो गया। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह कार्यक्रम की तैयारियों मं जुट गया है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कल रामपुर आ सकते हैं, जिसके लिए आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें