फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला रेत कर मार डाला

Sat, 16 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
स्वार में महिला की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। अमर उजाला
विज्ञापन
केशोनगली में शुक्रवार को खेत से गेहूं की बाली बीनने गई महिला की उसके पति ने ही धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को भूसे में दबाकर उसमें आग लगा दी। इसी बीच वहां उसका पुत्र आ गया। उसे देख आरोपी पिता मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। वहीं, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, ग्रामीणों ने आरोपी पति को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कैशोनगली गांव निवासी चेतराम की गांव में ही डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है। गुरुवार की रात खेत में कटी गेहूं की फसल की गहाई कर पूरा परिवार रात दो बजे घर गेहूं लेकर आया था। शुक्रवार की सुबह छह बजे चेतराम की पत्नी धनवती (50) खेत में पड़ी गेहूं की बाली बीनने चली गई। काफी देर तक महिला के घर न लौटने पर उसका बेटा दीपचंद मां को देखने खेत पर पहुंचा। इस दौरान उसका पिता चेतराम भूसे में आग लगा रहा है। उसे देखकर वह भाग खड़ा हुआ। शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने भूसे में लगी आग को बुझाई।

इस दौरान उन्हें भूसे में खून से सना महिला का शव दिखा, जिसे देख उनके होश उड़ गये। सूचना पर महिला के परिजन व अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गये। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। मृतका के बेटे के अनुसार उसकी मां की हत्या पिता ने की है। मृतका के पुत्र की दीपचंद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें