फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर वाली ने मेरे पति को बहकाया: पत्नी की शिकायत, बोली- मेरे घरवाले को उसने जाल में फंसाया, विरोध करने पर पीटा

Sun, 09 Jul 2023 07:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला

सार

पत्नी बोली- एक युवती उसके पति से बात करती है। उसने पति को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। जिसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बच्चों के माता-पिता की जिंदगी में एक युवती ने जहर घोल दिया है। वह एक साल से दो बच्चों के पिता से बात करती है। युवक को उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। पत्नी युवती से बात करने का विरोध करती है तो युवक उसके साथ मारपीट करता है। थाने पहुंची महिला ने पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई और पति को नसीहत दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

रविवार की सुबह 10 बजे बच्चे को गोदी में लेकर महिला थाने पहुंची। यहां उसने कस्बा चौकी इंचार्ज अरुण गिरि से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि वह दो बच्चों की मां है। उसका पति एक दुकान पर काम करता है। उनकी गृहस्थी सही चल रही थी, लेकिन एक साल से उथल-पुथल मच गई है। 

एक युवती उसके पति से बात करती है। उसने पति को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। जिसका विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। आए दिन घर में क्लेश रहता है। उसने युवती और अपने पति को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन बाज नहीं आए। 
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई और पति को नसीहत दिलाने की मांग की। उधर महिला के थाने में पहुंचने की जानकारी मिलते ही उसके ससुराल वाले सक्रिय हो गए। उसे रिश्तेदारों से फोन कराए। कहा कि इस बार वह पुलिस कार्रवाई न कराए। उसके पति को समझाया जाएगा। नहीं मानने पर परिजन व रिश्तेदार उसके साथ होंगे। पुलिस ने बताया कि महिला आई थी, लेकिन उसने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें