फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर पत्नी और दो बच्चों की हत्या

विज्ञापन
परम पट्टी गांव में घटना स्थल पर रखा सामान देखते आईजी रमित शर्मा। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। दहेज की मांग पूरी ना होेने पर पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। कानून की गिरफ्त सक बचने के लिए आर्थिक तंगी का हवाला देकर खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन करने का ढोंग रचकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। साले की तहरीर के आधार पर पुलिस महिला के पति, ससुर और ममेरे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर चिड़िया खेड़ा गांव निवासी ओमकार की बहन सुमन (25) की शादी 2015 में मिलक क्षेत्र के परम का मजरा पट्टी गांव निवासी दीनदयाल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ सही चला, लेकिन बाद में दीनदयाल दहेज में कार की मांग करने लगा। सुमन के भाई ओमकार का आरोप है कि उसकी बहन ने कई बार शिकायत की थी। उसका आरोप है कि गुरुवार की सुबह दीनदयाल ने अपने पिता अंगन लाल और मामा मोहन साथ मिलकर सुमन, उसके दो बेटों पंकज (तीन साल) और गौरव (एक माह) को जहर देकर मार डाला। गांव के लोगों ने घटना के बारे में उसके मायके वालों की सूचना दी। दीनदयाल ने भी जहरीले पदार्थ के सेवन का ढोंग किया और मिलक पीएचसी पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी शगुन गौतम, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ मिलक धर्म सिंह मार्छल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने महिला के पति और उसके भाइयों के साथ भी बातचीत की। महिला के भाई ओमकार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीनदयाल, उसके पति अंगन लाल, उसके मामा मोहन लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 (ए), 304 (बी), 302, 328, दहेज एक्ट की धारा तीन और चार के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दीनदयाल को हिरासत में ले लिया है।
महिला और उसके दो बच्चों की हत्या की आरोप में पति, ससुर और ममेरे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के पति ने परिवार के साथ जहरीले पदार्थ के सेवन का ढोंग रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। डॉक्टरों इस बात की पुष्टि की है महिला के पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन नहीं किया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शगुन गौतम, एसपी

परम पट्टी गांव में इस घर में हुई घटना व टूटा पड़ा चूल्हा। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें