फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चली बादलों की लुका-छिपी

Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सोमवार को झमाझम बारिश के बाद मंगलवार दोपहर से बारिश तो नहीं हुई लेकिन, मौसम साफ भी नहीं रहा। आसमान में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। अधिकतर समय बादल छाए रहे लेकिन, जब धूप निकली भी तो उसमें तेजी नहीं थी। इससे ठंड का अहसास भी बरकरार रहा।      

मौसम का मिजाज अचानक बदलने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। पिछले सप्ताह तक लगातार धूप खिलने से दिन में काफी राहत मिल रही थी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी बढ़ गया था लेकिन, सोमवार से बदले मौसम के बाद एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ गया है। इस दौरान धूप भी सही से न निकलने के कारण मुश्किलें और बढ़ रही हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक बार फिर लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तो वहीं अधिकतम तापमान भी कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को शीतलहर और गलन का अधिक असर नहीं रहा, इससे लोगों को मामूली राहत भी रही। मंगलवार तक हुई बारिश के कारण बुधवार को भी कई इलाकों में लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। विकास नगर, ज्वालानगर और पुराना गंज के कई क्षेत्रों में उचित जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बुधवार को भी लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें