फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी और बारिश से किसान-बागवानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। बर्फबारी और बारिश होने से सूबे के किसान-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। एक बार फिर से सूबे के सेब बाहुल क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी बागवानी और कृषि के लिए संजीवनी साबित होगी। सोमवार रात से ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश से किसान-बागवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इन दिनों किसान-बागवान अपने बगीचों में तोलिए और खाद सहित अन्य कार्यों में जुटे हुए हैं। ऐसे में यह बर्फबारी और बारिश किसान-बागवानों के लिए राहत लेकर आई है। हालांकि निचले क्षेत्रों में पहले पर्याप्त बारिश न होने से बागवान निराश थे। खेतों में पर्याप्त बारिश न होने से नमी की कमी के चलते बगीचों में तौलिये नहीं बना पा रहे थे लेकिन अब एक बार फिर से ताजा हिमपात और बारिश होने से ये कृषि-बागवानी में जुटेंगे।
इस संबंध में प्रगतिशील बागवान इंद्रजीत कायथ, दुष्यंत मेहता, सुनील चौहान, सतीश बुशहरी, दयाल भंडारी, कुलदीप भंडारी, राजेश गुप्ता, सुरजीत, भूपेश शांटी, विनोद खौश, देवेंद्र, राधा कृष्णन और विनोद कुमार सहित अन्य बागवानों के अनुसार इस बार समय-समय पर बर्फबारी और बारिश से सेब की बंपर फसल होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सेब के अलावा पलम, बादाम, आड़ू, खुमानी और चुल्ली सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। हिमपात और बारिश होने से अब जमीन में पर्याप्त नमी आ चुकी है। यदि मौसम एक दो दिन में यूं ही बरसेगा तो निश्चित तौर पर कृषि-बागवानी के लिए यह अति उत्तम रहेगा। हिमपात होने से लंबे समय तक खेतों में नमी बरकरार रहेगी। सेब की बेहतर फसल के लिए चिलिंग ऑवर्स भी पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी विशेषज्ञ के अनुसार समय-समय पर बर्फबारी और बारिश कृषि और बागवानी के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। सेब की बंपर फसल के लिए चिलिंग ऑवर पूरे होने की प्रबल संभावना बन गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें