फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे ऋतुराज वसंत आपका स्वागत है...

Sat, 04 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर महिला जागृति मंच के कार्यक्रम में सजी मां सरस्वती देवी की प्रतिमा। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला जागृति मंच की ओर से वसंतोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सरस्वती वंदना के साथ ही हे ऋतुराज वसंत आपका स्वागत हो.. गीत प्रस्तुत किया गया और वसंत के बारे में जानकारी दी गई। 

डा. माधुरी रस्तोगी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिला जागृति मंच की ओर से सबसे पहले पूजन और  पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद डा. माधुरी व सुधा रस्तोगी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डा. माधुरी ने वसंत ऋतु पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत  किए। सूर्य के उत्तरायण में आने के बाद उसके प्रभाव के बारे में बताया। कहा  कि किस प्रकार पृथ्वी पर वसंत ऋतु के आने से हर प्राणी में एक नई उमंग और एक नया जोश उत्पन्न हो जाता है। मधु वर्मा ने नए बजट पर अपने विचार व्यक्त  किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबिता गुप्ता ने कविता के माध्यम से ऋतुराज वसंत का स्वागत किया। पुष्पा गुप्ता ने सरस्वती मां के जन्म के विषय में विचार व्यक्त किए। समयबद्धता का पुरस्कार पुष्पा गुप्ता को दिया गया। कार्यक्रम में नीलम  वैश्य, वीरवाला मेहरोत्रा, प्रीतम यादव, कल्पना कपूर, बबिता गुप्ता, सुषमा  अग्रवाल, पुष्पा गुप्ता, मधु वर्मा, सुधा जैन, बबिता चौहान आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें