फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चार धान क्रय केंद्रों पर तौल ठप, किसानों में नाराजगी

Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। तहसील टांडा क्षेत्र में सोमवार को धान खरीद व्यवस्था ठप रही। क्षेत्र में संचालित छह धान क्रय केंद्रों में से लखमन नगला, पीपली नायक, चंदूपुरा सीकमपुर और दढ़ियाल केंद्रों पर पूरे दिन धान की तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

किसानों के पहुंचने के बावजूद तौल कार्य बंद रहने से नाराजगी फैल गई। स्थिति की जानकारी मिलने पर सिंचाई बंधु के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान सभी केंद्रों पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर देखा कि चारों केंद्रों पर तौल पूरी तरह बंद है। राजकुमार चौहान ने जिलाधिकारी रामपुर को पत्र भेजकर बंद पड़े सभी केंद्रों को यथाशीघ्र शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस संबंध में एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों से जानकारी ली गई है। कुछ कारणों से सोमवार को कार्य प्रभावित रहा, लेकिन सभी केंद्रों को निर्देशित कर दिया गया है कि मंगलवार से धान की खरीद सुचारु रूप से शुरू की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें