रामपुर में छठी मैया का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
रामपुर। छठ पर्व पर आस्था और श्रद्धा का अटूट संगम देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पानी में उतरकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। फलों की टोकरी सिर पर रखकर परिक्रमा की और विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। घाटों पर छठी मइया के गीत गूंजते रहे। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न होगा।
सोमवार की शाम करीब चार बजे महिलाओं ने घाट पर पहुंचकर सूप में हरी सब्जियां, फल और गुड़ चावल की टोकरी रखी। इस दौरान महिलाएं छठी मइया के चारों तरफ बैठ गई। इसके बाद उनका पूजन-अर्चन किया गया। चारों तरफ भीड़भाड़ से अनोखी छटा बिखरी। इसके बाद महिलाओं ने सर्दी के बीच जल में खड़े होकर आस्था की डुबकी लगाई और फिर फलों, सब्जियों की टोकरी को सिर पर रखकर परिक्रमा की। इसके बाद महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजन-अर्चन किया।
व्रती महिलाओं ने सर्दी के बीच पानी में खड़े होकर तपस्या की, जिसकी हर किसी ने सराहना की। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व मनाया जाएगा और महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
ज्वालानगर, रजा टैक्सटाइल मैदान, राम मनोहर लोहिया पार्क, सीआरपीएफ, आवास विकास की तरफ भी पूजन किया गया और महिलाओं ने परिवार की सुख-