रामपुर। जिलेभर के सभी माध्यमिक और इंटर कॉलेजों की अपनी वेबसाइट होगी। वहीं, विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी भी बनाई जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत हर छात्र की ईमेल आईडी एवं संबंधित स्कूल की खुद की वेबसाइट बनाई जाएगी।
स्कूलों और छात्रों को सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए शासन ने स्कूूलों की वेबसाइट और छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनवाने का निर्णय लिया है। छात्र अपनी ईमेल आईडी का प्रयोग खुद कर सके, इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षक उन्हें प्रशिक्षित भी करेंगे। वर्तमान सत्र के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों को पंजीकृत विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों का सम्यक संचालन, उसका पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण, कोरोना संक्रमण जैैसे हालत से निपटने और डिजिटल लिटरेसी को बढ़ाने के लिए हर छात्र की ईमेल आईडी बनवाई जाएगी। वहीं, प्रत्येक विद्यालय की वेबसाइट विकसित होने से शासन से आने वाली सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो सकेगा।