फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचार के ग्रादे गांव में फंदे से लटका 40 वर्षीय व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर के ग्रादे गांव में व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार को साढ़े पुलिस थाना में जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगा लिया है। इसकी पहचान नाम अजय कुमार पुत्र सेवा राम, गांव ग्रादे, डाकघर और तहसील निचार, किन्नौर के रूप में हुई है। पिता से पूछताछ करने पर मालूम हुआ है कि अजय कुमार बीते रोज घर से निचार बाजार गया था। घर न आने पर बुधवार को परिजन और ग्रामीणों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। ग्रादे गांव में अजय कुमार ने पेड़ से फंदा लगा लिया था। मौके पर पेयजल की खाली बोतल और मूंगफली का लिफाफा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भावानगर लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें