फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में पाइप लीकेज से पानी की आपूर्ति दो दिन के लिए बंद

Mon, 25 Aug 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में लीकेज पाइप लाइन को ठीक करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। सिनेमा रोड पर भूमिगत पेयजल पाइप लाइन में रिसाव होने के कारण नगर पालिका ने रविवार और सोमवार को पूरे नगर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और मंगलवार से पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगरवासियों ने घरों में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद पालिका प्रशासन ने जांच की तो पेयजल लाइन में गंदा पानी का रिसाव पाया गया। कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने बताया कि मरम्मत का कार्य सोमवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर मिट्टी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका कर्मी और श्रमिक रविवार से ही कार्य में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें