फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से बूंद बूंद पानी को तरसी 20 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीवर लाइन धंसने से नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे क्षेत्र की करीब बीस लाख आबादी की पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। हालांकि, नगर पालिका की ओर से पानी की पाइप लाइन ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। अफसरों का दावा है कि शाम तक पाइप लाइन ठीक हो जाएगी, जिसके बाद पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को पहाड़ी गेट के पास जल निगम की सीवर लाइन धंस गई। इससे नगर पालिका की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तमाम इलाकों की पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। पाइप लाइन खराब होने की वजह से पहाड़ी गेट, ताशका, नई बस्ती समेत तमाम मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस गई। लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को दी, जिसके बाद पालिका कर्मियों ने जलनिगम के अफसरों को बताया। जलनिगम की ओर से सीवर लाइन एवं पानी की पाइप लाइन को ठीक करने की बात कही गई, लेकिन ठीक नहीं की गई। ऐसे में रविवार को सुबह से ही नगर पालिका ने अपने कर्मचारियों की मदद से पानी की पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। अफसरों का दावा है कि रविवार शाम तक पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा, जिसके बाद पेयजलापूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें