मनोरमा इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत करके वोट की चोट से देश को महान बनाने के लिए कई तरह से नाटक पेश किए।
लोकतंत्र की ताकत को राजतंत्र से बढ़ा बताया।मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भगवान दास आर्य ने कहा कि हम एक लोकतांन्त्रिक देश में निवास करते हैं और एक लोकतांन्त्रित देश में एक अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिये आवश्यक है कि अपने मताधिकार का उपयोग करें।