फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो कार में पकड़ा बीस लाख का कैश 

Wed, 01 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ दढियाल/ रामपुर
विज्ञापन
दढ़ियाल में कार से बरामद कैश।
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान आल्टो कार में रखा बीस लाख रुपये का कैश पकड़ लिया। जांच में कैश जिला सहकारी बैक का निकला, जिस पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। 
 मंगलवार को दोपहर बाद दढ़ियाल चौकी इन्चार्ज मुमताज खान दल-बल के साथ कस्बे के तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। टांड़ा की ओर से बाजपुर की तरफ जा रही नीले रंग की आल्टो कार को रोक लिया। तलाशी पर कार की डिग्गी में पुलिस को एक सफेद रंग की बोरी मिली। जिसमें दस, पचास व सौ के नोटों की गड्डियां थी।
विज्ञापन


पूछताछ पर एक ने स्वयं को डीसीबी मुख्यालय रामपुर का कैशियर अभिषेक कश्यप बताया और सुरक्षा गार्ड शिव नारायन व कार चालक जगमोहन का परिचय देते हुए डीसीबी का कैश बताया। इधर, सूचना पर सीओ स्वार राधेश्याम व डीसीबी दढियाल शाखा के प्रबंधक तीरथ सिंह भी पुलिस चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन


चौकी में कार सवारों व दढ़ियाल शाखा प्रबंधक ने पेपर दिखाते हुए बताया कि रुपया जिला सहकारी बैक का है। जो टांड़ा, दढ़ियाल की शाखाओं में बँटने के बाद स्वार, बिलासपुर, केमरी, रूद्रबिलास चीनी मिल बिलासपुर व मिलक की शाखाओं पर बँटने के लिए जा रहा था। चौकी प्रभारी मुमताज खान ने बताया कि जिला सहकारी बैक मुख्यालय पर बात करने व पेपरों की जांच करने के बाद कैश छोड़ दिया गया है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें