फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक-बिलासपुर से जीते भाजपा प्रत्याशियों के वोट तो बढ़े मगर जीत का अंतर हो गया कम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिले की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के पिछले चुनाव की तुलना में वोट तो बढ़ गए लेकिन, भाजपा प्रत्याशियों की जीत का अंतर कम हो गया जबकि सपा के दो प्रत्याशियों आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की वोट बढ़ने के साथ ही जीत का अंतर भी बढ़ा है। हालांकि सपा के एक प्रत्याशी नसीर अहमद खां की वोट तो बढ़ी, लेकिन जीत का अंतर मामूली कम हुआ है।
विज्ञापन

रामपुर जिले में पांचों विधानसभा सीटों रामपुर शहर, स्वार, मिलक सुरक्षित, बिलासपुर और चमरौआ पर वही प्रत्याशी जीते हैं, जिन्होंने साल 2017 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इन सभी प्रत्याशियों को इस बार मिले वोट पिछले चुनावों में मिले वोटों से अधिक हैं लेकिन, बिलासपुर और मिलक सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशियों की जीत का अंतर काफी कम हो गया है। बिलासपुर सीट से भाजपा के बलदेव सिंह औलख ने जीत दर्ज की है। बलदेव सिंह औलख को साल 2017 के चुनाव में 99100 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के संजय कपूर को 76741 वोट मिले थे। इस प्रकार बलदेव सिंह औलख ने 22359 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार बलदेव सिंह औलख को 101998 वोट मिले जो कि पिछली बार से 2898 वोट अधिक थे लेकिन, उनकी जीत का अंतर सिर्फ 307 वोटों का ही रहा।
मिलक सुरक्षित सीट से भाजपा की राजबाला ने जीत दर्ज की। राजबाला को साल 2017 के चुनाव में 89861 वोट मिले थे और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विजय सिंह को 73194 वोट मिले थे। इस प्रकार राजबाला ने 16667 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार राजबाला को 97948 वोट मिले जो कि पिछले चुनाव की तुलना में 8087 वोट ज्यादा थे लेकिन, उनकी जीत का अंतर 5912 वोट का ही रहा।
विज्ञापन

सपा के चमरौआ, रामपुर शहर और स्वार सीट के प्रत्याशियों ने न सिर्फ अपनी जीत को दोहराया बल्कि कुल वोट बढ़ाने के साथ ही पिछले चुनावों की तुलना में अपनी जीत के अंतर को भी बढ़ाया। शहर विधानसभा सीट से सपा के आजम खां को इस बार 131225 वोट मिले जबकि पिछले चुनाव में उन्हें 102100 वोट मिले थे, यानी इस बार पिछली बार की तुलना में उन्हें 29125 वोट अधिक मिले। पिछली बार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शिवबहादुर सक्सेना को 46842 वोटों से हराया था जबकि इस बार भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को उन्होंने 55141 वोटों से हराया है। स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम को पिछले चुनाव में 106443 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी को 53096 वोटों से हराया था जबकि इस चुनाव में अब्दुल्ला आजम को 126162 वोट मिले और उन्होंने अपना दल एस प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 61103 वोटों से हराया। चमरौआ सीट से सपा के नसीर अहमद खां को इस चुनाव में 100976 वोट मिले हैं, जबकि पिछले चुनाव में 87400 वोट मिले थे। यानी पिछली बार से उन्हें 13576 वोट अधिक मिले। पिछले चुनाव में नसीर अहमद खां ने बसपा प्रत्याशी अली यूसुफ अली को 34374 वोटों से हराया था। जबकि इस बार नसीर अहमद खां ने भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी को 34290 वोटों से हराया है। यानी उनकी जीत के अंतर में मामूली कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें