स्वार। थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामले सामने आया है। अश्लील वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपीयुवती से रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर युवक ने फोटो व वीडियो वायरल दी। मामले की जानकारी होने पर युवती के होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के मोबाइल पर एक युवक फोन करता था। आरोप है कि एक दिन युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हुए फोटो और वीडियो बना ली। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। इस दौरान युवक ने बीस हजार रुपये की मांग की, जिसको युवती ने पूरा कर दिया।
लेकिन युवक उसे लगातार रुपये मांगते हुए फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि एक दिन युवक ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामले की जानकारी होने पर युवती के होश उड़ गए। घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।