फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, जरुर लगवाएं टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। टीकाकरण व वैक्सीन को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए अमर उजाला की ओर से टीका ही बचाएगा अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोग जागरूक होकर टीका लगवाएं। वहीं अब स्वयंसेवी संस्थाएं भी टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आ रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ग्लोबल सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद जुबैर शम्सी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसको हम न सिर्फ लगवाएं बल्कि दूसरों को भी लगवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कहा कि कुछ लोग टीकाकरण व वैक्सीन को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं, जो कि सरासर गलत हैं।
इन लोगों की बातों में न आकर सभी लोगों को टीकाकरण करवाना है। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय है। उन्होंने सोसायटी के सदस्यों से भी अपील करते हुए कहा कि वो लोगों से संपर्क कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सौरभ सक्सेना, सोनम, फातिमा, जुल्फिकार अली, मुईन खां, सनी खां, पारस सबरवाल, प्रीती राठौर, रचना सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें