रामपुर। जिले में सोमवार को 42 ग्रामीण क्षेत्रों समेत 56 स्थानों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने को कहा गया है।
जिले में पांच दिन से वैक्सीन की उपलब्धता में कमी है। जिस कारण सीमित केंद्रों पर ही टीकाकरण हो रहा है। वैक्सीन की कमी के कारण ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर ऑन स्पॉट पंजीकरण के साथ टीकाकरण कराने पर ब्रेक लगे हुए हैं। लेकिन, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बार फिर गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में भी टीकाकरण होगा।