शाहबाद। बिलारी स्टेट हाईवे स्थित पशु अस्पताल के सामने बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कस्बे के मोहल्ला फर्राशान निवासी कल्लू ई-रिक्शा लेकर बिलारी चौराहे से चंदौसी चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुजरेला गांव निवासी राहुल अपने साले जयडोली गांव निवासी सतीश के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। पशु अस्पताल के सामने दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर के बाद बाइक और ई-रिक्शा चालक के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। हंगामा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और समझौता करा दिया।