फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चोरी की बाइक काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार दबोचे

Sat, 18 Jul 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे कबाड़ के रूप में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोहल्ला काशीपुर स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी कर तीन आरोपियों और एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से छह बोरों में भरे मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे बरामद हुए हैं। जांच में बरामद चेसिस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से चोरी हुई बाइकों के मिले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला काशीपुर स्थित टीनशेड में संचालित कबाड़ की दुकान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान फिरोज, ताबिश निवासी मोहल्ला चक स्वार, पीतम सिंह निवासी हरदासपुर कोठरा थाना अजीमनगर और एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को मौके से हिरासत में लिया गया।
तलाशी में छह बोरों से विभिन्न मोटरसाइकिलों के कटे हुए चेसिस, टंकी, साइलेंसर, चेन, किक, पहिए, सीट, गियर, चेन कवर और अन्य पुर्जे बरामद हुए। पुलिस ने चेसिस नंबरों का ई-चालान एप के माध्यम से सत्यापन कराया।
विज्ञापन

इसमें एक एचएफ डीलक्स के चेसिस मिले। वहीं, एक प्लेटिना बाइक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के किलाखेड़ा बाजार से 10 जुलाई को चोरी होना भी सामने आया। अन्य बरामद चेसिस और इंजन नंबरों का सत्यापन कराया जा रहा है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर चारों के खिलाफ थाना स्वार में बीएनएस की धारा 317(2) एवं 317(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी फिरोज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
0000
चोरी की बाइक हाथ में आते ही चंद मिनटों में पुर्जे अलग बोरी में भर देते थे
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइक हाथ में आते ही कुछ ही मिनटों में उसके पुर्जे अलग-अलग कर बोरी में भर देते थे, ताकि पहचान मिटाकर उन्हें कबाड़ के रूप में बेचा जा सके। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे कबाड़ के रूप में बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई। बरामद चेसिस और अन्य पुर्जों का सत्यापन कराया जा रहा है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद पुर्जे किन-किन चोरी की वारदातों से जुड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें