फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मकान के बैनामे को लेकर तहसील में हंगामा, मारपीट

Tue, 05 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। तहसील परिसर में मकान के बैनामे को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। पिता और उनकी बेटी के बीच शुरू हुआ विवाद खरीदार और अधिवक्ता तक पहुंच गया, जिसमें मारपीट भी हुई। पुलिस को दो बार हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला हाकिमान निवासी मुनेश कुमार गुप्ता अपना मकान करीब साढ़े छह लाख रुपये में वीरों देवी को बेच रहे थे। बैनामा कराने की प्रक्रिया अधिवक्ता के चैंबर में चल रही थी। इसी दौरान मुनेश की बेटी प्रियांशी ने बैनामे का विरोध किया। प्रियांशी का आरोप था कि पिता गलत तरीके से मकान बेच रहे हैं, जिससे उनके और भाई-बहनों के सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में खींचातानी और हाथापाई हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
करीब एक घंटे बाद मुनेश की दो अन्य बेटियां भी तहसील पहुंचीं, जिससे विवाद फिर भड़क उठा। अधिवक्ता के चैंबर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर बैनामा पंजीकृत करा दिया, जिसकी पुष्टि अधिवक्ता सतेंद्र यादव ने की।


वर्जन
जिसके नाम मकान है वह अपना मकान किसी को भी बेच सकता है। हमारे यहां बैनामा कराने दो पक्ष आए थे। इसी बीच हंगामा हुआ और बैनामा की प्रक्रिया रुक गई थी। -शुभम श्रीवास्तव, प्रभारी उपनिबंधक, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें