बिलासपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने जानलेवा हमले के मामले में जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष रेशु भारती के नेतृत्व में सदस्य कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह को ज्ञापन दिया।
संगठन का कहना है कि पिपलिया महतो ग्राम पंचायत के प्रधान पति हरजीत सिंह पर लगाए गए जानलेवा हमले के आरोप झूठे हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के बाद पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की। सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में गुरविंदर सिंह, राहुल कुमार, जितेंद्र सिंह, जीनत जहां और गुड्डी प्रमुख रहे।
000000
लाइनमैन के दुर्व्यवहार से प्रधान परेशान, बदलने की मांग
बिलासपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने लाइनमैन को हटाने की मांग की। ग्राम प्रधान विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और एक्सईएन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित लाइनमैन उपभोक्ताओं के साथ नियमित रूप से दुर्व्यवहार करता है, जिससे सभी त्रस्त हैं। प्रधानों ने मामले की जांच करवाते हुए उक्त लाइनमैन को तुरंत पजावा फीडर से हटाकर दूसरे बिजलीघर में तैनात करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रेशु भारती, गुड्डी, मोहम्मद जैनी आदि मुख्य थे। संवाद