युवकों ने युवती से की छेड़खानी
बाथरूम में नहा रही युवती को गांव के ही दो युवकों ने पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर मारपीट भी की। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव में युवती दोपहर को अपने घर पर बाथरूम में स्नान कर रही थी।
तभी गांव के ही दो युवक घर में घुस गए और युवती को पकड़ छेड़खानी करने लगे। घटना के वक्त युवती के परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। इसी बीच युवती का भाई मौके पर पहुंच गया। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित युवती के भाई ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।